मेरे ब्लॉग के किसी भी लेख को कहीं भी इस्तमाल करने से पहले मुझ से पूछना जरुरी हैं

मेरे ब्लॉग के किसी भी लेख को कहीं भी इस्तमाल करने से पहले मुझ से पूछना जरुरी हैं

October 16, 2009

ब्लॉग वाणी टीम के लिये कुछ सुझाव

  1. एक दिस्क्लैमेर ये बताते हुए की ब्लोगवाणी टीम को किसी भी कानूनी लड़ाई मे पार्टी नहीं बनाया जा सकता जो किसी भी ब्लॉग पर आ रही पोस्ट या ब्लॉगर मे हो ।
  2. ब्लोगवाणी टीम का ईमेल आईडी बडे अक्षरो मे दर्ज हो जो आसानी से देखा जा सके
  3. अब्यूज सेक्शन जहाँ किसी ब्लॉग की शिकायत दर्ज की जा सके
  4. ब्लॉग पोस्ट के नीचे आई पी के तीन डिजिट उपलब्ध हो और चौथा डिजिट अब्यूज सेक्शन मे की गयी शिकायत सही पाये जाने पर उसी पोस्ट मे उपलब्ध कराया जाए । ये सुविधा पोस्ट डर पोस्ट आधारित हो
  5. जिन ब्लोग्स को डिलीट किया जाए उनकी जानकारी कही जरुर उपलब्ध रहे
  6. और जो लोग सदस्यता शुल्क देना चाहे उनसे डोनेशन की जगह शुल्क की राशि ली जाए

October 10, 2009

पढिये

आज कल बड़ा हल्ला हैं की ब्लॉग को प्रतिबंधित कराओ ब्लोग्वानी और चिट्ठाजगत से । सबसे बढ़िया बात ये हैं की जो लोग इस बात को उठाते हैं किस एक पोस्ट को लेकर उनके ब्लॉग पर ही उस पोस्ट के लिंक , उनकी पोस्ट या उसके कमेन्ट मे मिल जाते हैं ।

ब्लोग्वानी और चिट्ठाजगत से पोस्ट कई बार तुरत हटा दी जाती हैं पर उनके लिंक अगर एक ब्लॉग से दूसरे ब्लॉग तक आप अपनी पोस्ट से पहुचाते रहेगे तो उनका परिश्रम व्यर्थ जाता हैं

जिन ब्लोग्स पर nav bar नहीं हैं उन ब्लोग्स को गूगल को रिपोर्ट किया जा सकता हैं

एक लिंक जो तकनीक के जानकारों के बहुत काम आ सकता है

इस विषय मे हिन्दी मे जानकारी यहाँ हैं

October 05, 2009

October 03, 2009

हिन्दी ब्लॉगर जो हिन्दी को नेट पर आगे ले जा रहे उनमे से बहुत से ब्लॉगर ऐसे हैं जिन का हिन्दी से सम्बन्ध बहुत पुराना हैं ।

हिन्दी ब्लॉगर जो हिन्दी को नेट पर आगे ले जा रहे उनमे से बहुत से ब्लॉगर ऐसे हैं जिन का हिन्दी से सम्बन्ध बहुत पुराना हैं । किसी के माता पिता हिन्दी के प्रबुद्ध लेखको मे से हैं तो किसी के माता पिता हिन्दी विषय मे अध्यापन का कार्य करते रहे हैं या किसी के मामा , जाने माने कवि रहे हैं । इसके अलावा बहुत से ब्लॉगर हैं जो पेशे से डॉक्टर/वकील और इंजिनियर हैं पर उनका हिन्दी का ज्ञान { लैंग्वेज और लिट्रेचर } दोनों मे असीम हैं ।


ब्लॉगर प्रोफाइल मे केवल और केवल सिमित जानकारी उपलब्ध हैं इसलिये ये पता नहीं चल रहा की कितने ब्लॉगर ने हिन्दी कि फॅमिली बेकग्राउंड होते हुए भी इंग्लिश मीडियम स्कूल से पढाई की हैं और कितनो ने हिन्दी मीडियम स्कूल से ।

हिन्दी प्रेम होने के बावजूद भी हिन्दी भाषा मे स्नातकोतर या उससे ऊपर की पढाई और हिन्दी को पढ़ा कर अपनी जीविका का साधन बहुत ही सिमित संख्या के ब्लॉगर कर रहे हैं



ऐसे क्या कारण हैं कि हिन्दी कि फॅमिली बेकग्राउंड होते हुआ भी हिन्दी विषय मे कोई डिग्री नहीं हैं बहुतो से ब्लॉगर के पास ?? क्यूँ ??

पोस्ट लिखने का मकसद केवल और केवल हिन्दी के प्रति स्नेह होते हुए भी उसको जीविका का साधन क्यूँ नहीं बनाया जाता हैं ??