मेरे ब्लॉग के किसी भी लेख को कहीं भी इस्तमाल करने से पहले मुझ से पूछना जरुरी हैं

मेरे ब्लॉग के किसी भी लेख को कहीं भी इस्तमाल करने से पहले मुझ से पूछना जरुरी हैं

June 12, 2011

क्षमा

क्षमा कब मांगनी चाहिये
जब हमको लगता हैं की हम गलत हैं / थे
या
जब हमको लगता हैं इस से विवाद ख़तम होगा
या
महज इस लिये क्युकी कोई चाहता हैं की हम क्षमा मांगे


क्या क्षमा अपनी मानसिक स्थिति पर नियंत्रण के लिये होती हैं या क्षमा महज किसी सामाजिक परिस्थिति के नियंत्रण के लिये होती हैं



वैसे कहा तो जाता हैं

क्षमा शोभती उस भुजंग को जिसके पास गरल हो
उसको क्या जो विष रहीत विनीत सरल हो

June 09, 2011

क्या आप सर्टिफाइड लेखक बनना चाहते हैं

क्या आप सर्टिफाइड लेखक बनना चाहते हैं
तो इस लिंक पर जाए
समीर की पोस्ट आज पढ़ कर उनकी सुविधा का लिये ये लिंक खोजा
अब नेट हैं तो सब संभव हैं
सो सोचा बाँट दूँ
शायद आप को भी जरुरत हो

फिर आप को कोई ये ना कह सकेगा की आप को लिखना नहीं आता
बस इतना आग्रह हैं कृपा यहाँ बता जरुर दे जब सर्टिफाइड लेखक बन जाये

June 05, 2011

हर जगह, हर मुद्दे पर, इर्द गिर्द फैले कचरों पर सहमत होते रहना.. ब्लॉगजगत की तहज़ीब में शुमार है .

हर जगह, हर मुद्दे पर, इर्द गिर्द फैले कचरों पर सहमत होते रहना..
ब्लॉगजगत की तहज़ीब में शुमार है .
Link

इस बात से मै इतीफाक रखती हूँ

जो मुझे गलत लगता हैं उस पर अपनी असहमति दर्ज करवाती हूँ

ब्लॉग जगत में लोग बहस से परहेज करते हैं , तर्क जब नहीं दे पाते हैं तो व्यक्तिगत रूप से बदनाम करते हैं . हिंदी ब्लॉग जगत का या दंश झेल रही हूँ और क्युकी महात्मा गाँधी नहीं हूँ इस लिये जवाब देने में विश्वास रखती हूँ . अपनी तरफ से कभी भी कहीं भी किसी को अपशब्द नहीं कहती हूँ पर अपशब्द कोई कहे तो उसी भाषा में जवाब देती हूँ

ब्लॉग जगत आभासी दुनिया हैं किसी ब्लॉग पर कुछ मनपंसद हुआ तो कमेन्ट का कोई औचित्य नहीं बनता हैं जब तक उसमे कुछ और ना जोड़ा जा सके . हां अगर किसी पोस्ट में राय मांगी जाती हैं तो अवश्य निस्पक्ष राय देना मंशा होती हैं
असहमत होने पर टिपण्णी देती हूँ लेकिन अगर उस ब्लॉग मालिक को नहीं पसंद आये तो फिर चर्चा अपने ब्लॉग पर करने की कोशिश करती हूँ
विचारों का आदान प्रदान तभी हो सकता हैं जब ये दो तरफ़ा हो , हिंदी ब्लॉग जगत की ये रीति हैं की यहाँ कुछ लोगो को एक पायदान पर खडा कर दिया जाता हैं उनसे असहमत होने का अर्थ होता हैं की आप को " तमीज " नहीं हैं .
ब्लॉग मालिक को पूर्ण अधिकार हैं की वो अपने ब्लॉग पर क्या करे क्या ना करे , अगर समाज का नुक्सान होता हैं उनके ब्लॉग पर आयी सामग्री से तो उस से असहमत होना जरुरी हैं और हर संभव कोशिश कर के उसको हटवाना चाहिये .
कोई मुझ से सहमत हैं या असहमत हैं इससे फरक नहीं पड़ता हैं . क्युकी हर सहमति और असहमति का असर मेरी सोच पर नहीं पड़ता हैं . लेकिन जो मै सोचती हूँ अगर वो कुछ समय बाद ही सही लोगो को सही लगने लगता हैं ख़ास कर उनको जो असहमत थे तो बड़ा अच्छा लगता हैं .
एक example देती हूँ
शुरू में जब इंग्लिश में कमेन्ट देती थी तो लोग नाराज रहते थे , जब रोमन में देती थी तो भी लोग नाराज रहते थे , ब्लॉग को बाई लिंगुअल किया तब भी लोगो ने मखोल किया और आज वही लोग हमारी वाणी के पथ प्रदर्शको में हैं और हमारी वाणी पर इंग्लिश के ब्लॉग आराम से दिखाए जाते हैं .
कमेन्ट मोदेरेशन के खिलाफ डॉ अमर हमेशा रहते हैं लेकिन ये ब्लॉग मालिक का अधिकार हैं और जो इसके खिलाफ होते हैं वो कहीं ना कहीं किसी के अधिकार का हनन करते हैं . उनका असहमत होना ना होना कोई माने ही नहीं रखता हैं पर किसी के ब्लॉग पर बार बार ये कहना दूसरे को irritate करता हैं क्युकी अपने अधिकारों का हनन कौन पसंद करता हैं
ब्लॉग पर आप विचार रख सकते हैं , पर विचार में शून्यता मुझे भाति हैं क्युकी शून्य किसी भी संख्या में लगा दो उस संख्या में चार चाँद लग जाते हैं

मेरा कमेन्ट हैं ये यहाँ

June 04, 2011

पूरा देश जेल जा सकता हैं अगर हर कानून पूरी तरह लागू कर दिया जाये

अब वो समय दूर नहीं हैं जब सरकारी तंत्र कहेगा की आम आदमी पर सब कानून लागू कर दो .
और ये भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहीम . लोकपाल इत्यादि अपने आप बंद हो जायेगा
सोच कर देखिये आम आदमी यानी आप और मै रोज कितने कानून तोड़ते हैं
कितने लोग सड़क पार करते हैं ज़ेब्रा क्रोस्सिंग से
कितने लोग पानी की सुप्लाई से गाडी धोते हैं
कितने लोग किरायेदार रखते हैं पर हाउस टैक्स वालो को नहीं बताते
कितने लोग बिना बिल के समान खरीदते हैं
कितने लोग लोकर में कैश रखते हैं
कितने लोग १८ साल की उम्र से कम बच्चो को घर के काम के लिये रखते हैं
कितने लोग बच्चो के साथ यौनिक सम्बन्ध रखते हैं
कितने लोगो के पास कंप्यूटर पर ओरिजिनल सॉफ्टवेर हैं
कितने लोग पिक्चर और गाने डाउनलोड करते हैं बिना पैसा दिये
कितने लोग नेट कनेशन के लिये ड्राइव का लोक तोड़ते हैं
कितने लोग सड़क पर शराब पीते हैं
कितने लोग सड़क पर कूड़ा फेकते हैं
कितने लोग एक दूसरे को धक्का दे कर मेट्रो में चढते हैं
कितने लोग बिना टिकेट यात्रा करते हैं
ये जितनी रैलियाँ होती हैं क्या उनके लिये परमिशन ली जाती हैं
कितने लोग बारात लेकर सडको पर शोर माचा ते हैं क्या जानते हैं इसके लिये सरकारी परमिशन चाहिये
दस बजे के बात जगराते के नाम पर शोर मचाना कौन नहीं करता
ज़रा और लोग भी इस लिस्ट में कुछ जोड़े और फिर किसी को समर्थन दे
पूरा देश जेल जा सकता हैं अगर हर कानून पूरी तरह लागू कर दिया जाए




जब तक पकड़े ना जाओ तब तक ठीक
हम करे तो सही कोई और करे तो भ्रष्टाचार