ना जाने क्यों लोग आज कल किसी व्यक्ति के पार्टी बदलने से उसके पुराने ब्यान पर संवाद कर रहे है।
क्या एक बदलाव नहीं दिख रहा हैं हमे अपने देश की राज नैतिक व्यवस्था मे। सच बोलना जितना मुश्किल है , सच को स्वीकारना उस से भी ज्यादा मुश्किल है . लेकिन सच ही शाश्वत है और रहेगा मुझे अपने सच पर उतना ही अभिमान है जितना किसी को अपने झूठ से होने वाले फायदे पर होता हैं
मेरे ब्लॉग के किसी भी लेख को कहीं भी इस्तमाल करने से पहले मुझ से पूछना जरुरी हैं

January 23, 2015
बदलाव तभी संभव हैं जब आप बदलाव को समझे और स्वीकार भी करे
August 09, 2014
हिंदी माध्यम से पढ़ने वाले इंग्लिश माध्यम से पढ़ने वालो से लड़ रहे हैं लेकिन हिंदी को हर राज्य में राष्ट्र भाषा का दर्जा प्राप्त हो इसकी लड़ाई कौन लड़ेगा ?
हिंदी भाषा देश की भाषा हैं यानी हमारी "नेशनल लैंग्वेज" . लेकिन आज भी हिंदी पूरे देश में नहीं बोली जाती हैं
क्यों देश के हर राज्य में हिंदी नहीं पढ़ाई जाती हैं। हिंदी को पढ़ना या ना पढ़ना वैकल्पिक क्यों हैं , जरुरी क्यों नहीं ?
आज़ादी के इतने साल बाद भी हम राज्यों में बांटे जा चुके हैं। हर राज्य की अपनी भाषा हैं लेकिन राष्ट्र भाषा का ज्ञान नहीं हैं क्युकी मानना हैं की बोल चाल की भाषा जरुरी हैं हिंदी जरुरी नहीं हैं।
अभी हिंदी को लेकर यु पी एस सी के इम्तिहान को लेकर काफी बवाल हुआ , अंत में इंग्लिश के नम्बर मेरिट में नहीं जोड़े जायेगे ऐसा निर्णय हुआ और उसके साथ ही पेपर को अलग अलग भाषाओ में बनाने की बात होने लगी।
इसका तो सीधा मतलब यही हुआ की अगर कोई बंगाल से हैं , और बंगला भाषा में अपना पेपर लिखता हैं तो उसकी नियुक्ति भी बंगाल में ही होगी क्युकी उसके पास कोई भी कॉमन लैंग्वेज नहीं हैं जिसके कारण वो अन्य प्रांतो में काम कर सके।
अभी कॉमन भाषा का विकल्प इंग्लिश हैं। होना हिंदी को चाहिये था पर हैं नहीं और ना ही सब राज्य इसको मानने को तैयार होंगे।
प्रधानमंत्री ने कहा हैं वो सब जगह हिंदी में बोलेगे , चलिये उनको सुनने के लिये उत्सुक लोग ट्रांसलेटर की सुविधा रखते हैं { यानी दूसरे राष्ट्र के अधिकारी गण } पर हमारी प्रशासनिक सेवा अधिकारी जब अपने प्रान्त की जगह दूसरी जगह जायेगे तो किसी प्रकार बात कर सकेंगे। क्या बंगाल निवासी , ओरिसा में बंगाली में बोलेगा या ओरिया बोलेगा क्युकी दोनों को ही हिंदी और इंग्लिश नहीं आती होगी या आती भी होगी तो भी वो बोलेगे नहीं। क्या इन सब को भी ट्रांसलेटर की सुविधा होगी।
हिंदी माध्यम से पढ़ने वाले इंग्लिश माध्यम से पढ़ने वालो से लड़ रहे हैं लेकिन हिंदी को हर राज्य में राष्ट्र भाषा का दर्जा प्राप्त हो इसकी लड़ाई कौन लड़ेगा ?
जब तक हर नागरिक के लिये हिंदी पढ़ना ही नहीं उसमे प्रवीण होना आवश्यक नहीं होगा इंग्लिश ही वैकल्पिक भाषा रहेगी। नार्थ में रहने वाले ज्यादातर लोग हिंदी , इंग्लिश दोनों भाषा का ज्ञान रखते हैं और अपनी रोजी रोटी के हिसाब से अपनी भाषा का चुनाव करते हैं पर बाकी जगह देश में ?

July 11, 2014
हाथ वाली कांग्रेस ने कब और कैसे इंडियन नेशनल कांग्रेस को हाई जैक करके अपने को इंडियन नेशनल कांग्रेस बना दिया इस पर एक समुचित इन्क्वायरी होनी चाहिये
सरदार पटेल की मूर्ति पर जो खर्च आएगा उसको लेकर तमाम फेसबुक स्टेटस पढ़ लिये।
लोगो को लगता हैं ये गलत हैं लेकिन मुझे इसमे कुछ गलत नहीं लगता June 30, 2014
ईश्वर तुमको अगले जीवन में जीवित रहने की लड़ाई से मुक्त रखे मेरी दोस्त अनुराधा।
आर. अनुराधा
से बस एक बार २००८ में दिल्ली हाट में मिलना हुआ था। उन से परिचय नेट पर उनकी एक पोस्ट चोखेर बाली ब्लॉग पर पढ़ कर हुआ था। उस पोस्ट में उन्होने कैंसर पर अपनी विजय के विषय में लिखा था। उस पोस्ट पर मैने कॉमेंट भी किया था और फिर नारी ब्लॉग पर उन पर एक पोस्ट भी लिखी थी। फिर ईमेल के जरिये उनसे दोस्ती रही और कहीं भी किसी ने कैंसर से हार मान चुके व्यक्ति का जिक्र किया तुरंत अनुराधा का ईमेल उसको दिया।
हर बार अनुराधा ने उस व्यक्ति को प्रोत्साहित किया और उसकी जीने की शक्ति को बढ़ाने की मद्दत की। जब युवराज सिंह को कैंसर हुआ तो मन में निश्चिंतता थी वो ठीक हो जाएगा क्युकी अनुराधा अनुराधा विजय जो पा चुकी थी। उसी प्रकार से वन्दना की रिश्तेदार के लिये मन में विश्वास था वो भी विजय पा लेगी क्युकी अनुराधा पा चुकी हैं
अनुराधा का होना यानी कैंसर का परास्त होना था मेरे लिये और
अचानक अनुराधा चली गयी , कैंसर फिर जीत गया।
अब किसी भी कैंसर पीड़ित / कैंसर विजयी को देखती हूँ तो मन आशंका से भर जाता हैं क्युकी अनुराधा तुम जो नहीं हो। कितने दिन से ये सब मन हैं , तुम्हारी याद के साथ।
ईश्वर तुमको अगले जीवन में जीवित रहने की लड़ाई से मुक्त रखे मेरी दोस्त अनुराधा।
Subscribe to:
Posts (Atom)