मेरे ब्लॉग के किसी भी लेख को कहीं भी इस्तमाल करने से पहले मुझ से पूछना जरुरी हैं

मेरे ब्लॉग के किसी भी लेख को कहीं भी इस्तमाल करने से पहले मुझ से पूछना जरुरी हैं

April 04, 2009

कभी कभी लगता हैं कि जो ब्लॉगर सबसे ज्यादा विरोध करते हैं पाश्चात्य सभ्यता का वो ही सबसे कम याद रखते हैं अपनी संस्कृति और सभ्यता को ।

कल राम नवमी थी लेकिन हमारे हिन्दी ब्लोग्स पर कोई ख़ास बात नहीं दिखाई दी इस विषय मे । कोई शुभ कामना कोई बधाई नहीं दिखी , या कहें की गिनती के एक दो ब्लॉग पर ही इस का कोई जिक्र देखा गया ।

जब भी वैलेंटाइन डे { या किसी भी ऐसे दिन } कि बात होती हैं विरोध के मुखर स्वर ब्लॉग पर होते हैं क्युकी उनको लगता हैं कि भारतीये संस्कृति रसातल मे चली गयी । विरोध कराने वाले नाम गिने हुए हैं उँगलियों पर जिनको हमेशा डर रहता हैं कि पाश्चात्य सभ्यता हम पर हावी हैं या हो रही हैं । बार बार ब्लॉग पर आलेख पर आलेख आते हैं , आलेखों को एक ब्लॉग से दूसरे ब्लॉग पर डाला जाता हैं , एक दूसरे को unconditional support दी जाती हैं ।
उस समय एक युद्ध जैसा माहोल तैयार कर दिया जाता हैं ।

लेकिन कल जब राम नवमी थी वो सब ब्लॉगर बिल्कुल चुप थे क्यूँ क्या भारतीये संस्कृति का अर्थ केवल और केवल दुसरो का विरोध करना हैं लेकिन जब बात अपनी संस्कृति के त्योहारों कि हो तो उसको भूल जाना बेहतर होता हैं ।

कभी कभी लगता हैं कि जो ब्लॉगर सबसे ज्यादा विरोध करते हैं पाश्चात्य सभ्यता का वो ही सबसे कम याद रखते हैं अपनी संस्कृति और सभ्यता को ।

April 03, 2009

ज़रा पहचानिये तो



आज आप सब की सुविधा के लिये दो चित्र दिये गये हैं । ब्लॉगर एक ही हैं !!! जल्दी से नाम बताये । मोदेरेशन सक्षम हैं

चित्र देखे आज फिर जवाब के साथ

कल की पोस्ट मे दो लोगो ने ब्लॉगर के चित्र को बिल्कुल सही पहचाना । अब देखिये क्या से क्या किया गया था ।



April 02, 2009

अब देखे इस चित्र को कौन कौन पहचानता हैं ।

इस से पहली वाली पोस्ट मे ममता जी का चित्र तुंरत पहचान लिया गया क्युकी उसमे केवल चेहरा बदला था बाकी चित्र जानबुझ कर वैसा ही रहने दिया था । और कुश जी तो हर ब्लॉगर को अंदर से लेकर बहर तक uजानते हैं सो तुंरत पहचानते हैं !!!!! aऔर ममता जी भी पहचानी गयी । और ममता जी तो सबमे इतनी पोपुलर हैं की उनको पहचानना कठिन नहीं था । अब कुछ कम सक्रिय लोगो की भी चर्चा हो जाए अब देखे इस चित्र को कौन कौन पहचानता हैं ।आज कमेन्ट मोदेरेशन सक्षम हैं । जिस दोस्त का ये चित्र हैं उनसे निवेदन हैं की कारीगरी पसंद आयी हो तो जरुर बताए